फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth swallowed poison in police post died during treatment in Laksar Haridwar love affair Case Uttarakhand

Roorkee: शौचालय जाने का बहाना बनाकर युवक ने चौकी में निगला जहर, इलाज के दौरान मौत...प्रेमिका से हुआ था विवाद

Mon, 22 Apr 2024 09:15 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर( रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर( रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Apr 2024 09:15 AM IST
सार

युवक युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। युवती का कहना था कि उसकी शादी हो चुकी है। पहले वह अपनी पत्नी से तलाक ले, उसके बाद वह उससे शादी कर सकती है। इसी बार पर दोनों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
Youth swallowed poison in police post died during treatment in Laksar Haridwar love affair Case Uttarakhand
पुलिस चौकी में युवक ने निगला जहर

विस्तार

प्रेम-प्रसंग के चलते शादी करने को लेकर युवक और युवती में विवाद हो गया। दोनों के परिवार वाले लक्सर कस्बा चौकी पहुंच गए। वहां पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस चौकी में शौचालय जाने का बहाना बनाया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक शादीशुदा था और तीन साल के बच्चे का पिता था। एसपी देहात का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन

लक्सर कोतवाली पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव निवासी प्रशांत धीमान (32) का लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच वर्ष 2019 में उसकी शादी हो गई। उसका एक बेटा है जिसकी उम्र तीन वर्ष है। युवक युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। युवती का कहना था कि उसकी शादी हो चुकी है। पहले वह अपनी पत्नी से तलाक ले, उसके बाद वह उससे शादी कर सकती है।

विज्ञापन

युवक ने शौचालय जाने का बहाना बनाकर जहर निगल लिया
प्रशांत ने पत्नी को तलाक देने की बात कही लेकिन ने उससे तलाक के कागज मांगे। इसी मामले को लेकर रविवार को दोनों के परिवारवालों में विवाद बढ़ गया। इस पर युवती के परिवारवालों ने लक्सर कस्बा चौकी पहुंचकर तहरीर दी। चौकी प्रभारी ने युवक को चौकी बुला लिया। प्रशांत के परिवार वाले भी चौकी पहुंच गए। युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। इसी बीच युवक ने शौचालय जाने का बहाना बनाकर जहर निगल लिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में टूट रहा रिकॉर्ड, सात दिनों में 12.48 लाख पहुंचा आंकड़ा

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण का कहना है कि युवक परिवारवालों के साथ चौकी आया था। उसने टॉयलेट का बहाना बनाकर कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed