शोरूम से टेस्ट ड्राइव के लिए युवक ले गया स्कार्पियो, फिर वापस नहीं आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट ड्राइव के बहाने एक शातिर महिंद्रा स्कार्पियो ले उड़ा। स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ शातिर की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र की है।
पतंजलि योगपीठ के पास स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा के शोरूम पर पहुंचे एक शख्स ने स्कार्पियो खरीदने की इच्छा जताई। इस दौरान उसने टेस्ट ड्राइव लेने की बात कही। शोरूम प्रबंधन ने अपने कर्मचारी दिनेश कुमार को टेस्ट ड्राइव के लिए भेजा।
शोरूम से कुछ दूरी पर पहुंचते ही ड्राइविंग कर रहे शख्स ने कर्मचारी से कहा कि स्कार्पियो की सीट दिक्कत कर रही है। वह उसे ठीक कर दें। टेस्ट ड्राइव ले रहे युवक की बात सुनकर कर्मचारी ने स्कार्पियो रोकने की बात कही।
जैसे ही सीट ठीक करने के लिए कर्मचारी दिनेश कुमार नीचे उतरा तभी युवक स्कार्पियो लेकर चलता बना। कर्मचारी ने इस बाबत सूचना शोरूम प्रबंधन को दी। शोरूम प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हरिद्वार की तरफ गए शातिर की धरपकड़ के लिए वॉयरलेस सेट पर सूचना भी दी लेकिन स्कार्पियो का कुछ अता पता नहीं चल सका।
इधर, पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को चेक करने के बाद युवक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए है। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि टेस्ट ड्राइव लेने वाले शख्स की आईडी प्रूफ ली जाती है लेकिन प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।