फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth started safari from Auli to Niti village an initiative to promote winter tourism Chamoli Uttarakhand

Chamoli: औली से नीती गांव तक के लिए युवाओं ने शुरू की सफारी, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

Thu, 12 Dec 2024 03:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने और शीतकालीन पर्यटन को देखते हुए युवाओं ने सफारी वाहन सेवा शुरू की है। इसमें औली से नीती घाटी तक पर्यटकों को सफारी से ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
Youth started safari from Auli to Niti village an initiative to promote winter tourism Chamoli Uttarakhand
युवाओं ने की सफारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय युवाओं ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत युवाओं ने औली से नीती गांव तक के लिए सफारी वाहन सेवा शुरू की है जिससे पर्यटकों को पूरी घाटी की सैर कराई जा रही है।

विज्ञापन

शीतकाल में नीती घाटी में पर्यटन गतिविधियां काफी कम हो जाती हैं। मगर घाटी में बर्फ पड़ने से यहां का दृश्य आकर्षक हो जाता है। घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने और शीतकालीन पर्यटन को देखते हुए युवाओं ने सफारी वाहन सेवा शुरू की है। इसमें औली से नीती घाटी तक पर्यटकों को सफारी से ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


बीच में पड़ने वाले हिल स्टेशनों से रूबरू कराते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन कराने के साथ ही नीती गांव तक पर्यटकों को ले जा रहे हैं। स्थानीय युवा अंशुमान बिष्ट, दिव्य दर्शन फोनिया, देवेश डुंगरियाल, शैलेंद्र रावत आदि ने यह सफारी शुरू की है। यहां नीती घाटी के कुछ युवाओं के होम स्टे भी हैं जहां पर पर्यटकों के खाने-पीने से लेकर ठहरने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Harish Rawat:  पूर्व मुख्यमंत्री 'हरदा' का जवाब नहीं...अब चाय बांटते आए नजर, शादी में जीता बरातियों का दिल

उन्होंने बताया कि औली से नीती घाटी का पर्यटकों को सफर कराया जा रहा है। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने इस योजना को शुरू किया है। सफारी से नीती घाटी जाने वाले बनारस के आयुष नागर ने बताया कि वे पहली बार नीती घाटी गए और बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed