युवक ने बीजेपी नेत्री को भेजे अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक मैसेज, पुलिस में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अज्ञात युवक ने भाजपा की महिला नेता के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक मैसेज भेजे। विरोध करने पर भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। भाजपा की नेता ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर मामले की शिकायत पुलिस से की है।
भाजपा की नेता एक स्वयंसेवी संस्था भी चलाती हैं। संस्था के फेसबुक पेज पर उनका मोबाइल नंबर भी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पेज से उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। शुरू में आरोपी ने सामान्य वार्तालाप के मैसेज भेजे। भाजपा नेता ने भी उसके कुछ मैसेज के जवाब दे दिए।
लेकिन, इसके बाद वह आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। भाजपा नेता ने उसे कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो उसने एक के बाद एक कई अश्लील वीडियो उसके व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिए।
इस पर भाजपा नेत्री ने उसका नंबर ब्लॉक कर तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपी। पुलिस ने आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाया तो आरोपी का मोबाइल नंबर सैदपुर खजूरिया बरेली का होना पाया गया जबकि आरोपी की अंतिम लोकेशन तफापुर अमरोहा में पाई गई। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर की सीडीआर मंगाई गई है। जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।