फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Murder By Sharp Weapon after Ghost Puja in nainital

नैनीताल: मीट मसाला कम डालने पर हुआ विवाद, तो युवक को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

Mon, 09 Sep 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पहाड़पानी (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पहाड़पानी (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Sep 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Youth Murder By Sharp Weapon after Ghost Puja in nainital
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल के धारी ब्लॉक के अनरपा गांव के तोक जोलपोखरा में शनिवार देर रात मसाण (भूत) पूजा के दौरान बकरा काटने के बाद दो युवको में मीट मसाला कम डालने पर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा की युवक ने दूसरे साथी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव को आया युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राजस्व पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार हल्द्वानी की महिला की शादी के पांच साल बाद मसाण पूजा की जा रही थी। 10 से 12 लोग शनिवार रात ढाई बजे जंगल गए थे। पटवारी हेम चंद्र पलडिया ने बताया कि पूजा के बाद बकरे का मीट खाने के दौरान अशोक मेलकानी (31 ) पुत्र हरीश चंद्र मेलकानी निवासी अनरपा और ललित मोहन चौसाली पुत्र जीवन चंद्र निवासी सकदीना में मीट में मसाला डालने पर विवाद हो गया। आरोप है कि ललित ने अशोक के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव में आए मोहन चंद्र (24) को भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन अशोक को सड़क तक लाए और राजस्व पुलिस को भी सूचना दी। करीब चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल मोहन चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पटवारी हेम पलड़िया ने बताया कि आरोपी ललित मोहन को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में पटवारी चंद्रा नाथ गोस्वामी, ललित जैड़ा, पूरन गुणवंत, ग्राम पहरी भीम सिंह, नारायण सिंह, बाल कृष्ण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के चलते पहले भी हो चुकी हैं हत्याएं

पहाड़पानी क्षेत्र में इससे पूर्व भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। आठ मई 2018 को मज्यूली के तोक जोलपोखरा गांव की शादी में महिला संगीत के दौरान शराब पीने के विवाद में फौजी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 22 जून 2019 को दीनी तल्ली के देवागांव तोक में पत्नी की हत्या करने के बाद नशेड़ी पति ने खुद भी आत्महत्या कर ली थी।

उधर, विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना है कि पहाड़ में बढ़ते नशे के चलते आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को पहाड़ में नशे पर रोक लगानी चाहिए।

मिलनसाल और सरल स्वाभाव का था अशोक
स्थानीय लोगों के मुताबिक अशोक मिलनसार और सरल स्वभाव का था। वह इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करता था।  तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। जवान बेटे की मौत से मां-बाप और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्यारोपी ललित चोरगालिया में रहता है और सितारगंज की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। कुछ दिनों पूर्व ही वह अपने गांव आया था।    

पटवारी ने कहा, दोनों नहीं पीते थे शराब
पटवारी हेम पलड़िया के मुताबिक दोनों युवकों में से किसी ने भी शराब नहीं पी थी। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक शराब नहीं पीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed