{"_id":"5dcd20878ebc3e5b305eebf4","slug":"youth-left-woman-at-hospital-in-state-of-unconsciousness","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोशी की हालत में महिला को भर्ती कर चला गया युवक, परिजन नहीं आ रहे सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोशी की हालत में महिला को भर्ती कर चला गया युवक, परिजन नहीं आ रहे सामने
Thu, 14 Nov 2019 03:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Nov 2019 03:11 PM IST
सार
- कई बार फोन किया, लेकिन किया आने से इनकार
- दिमाग में खून का थक्का जमा होने से महिला है बेहोश
विज्ञापन
अस्पताल में महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेहोशी की हालत में महिला को दून अस्पताल में भर्ती करवा कर युवक लापता हो गया। युवक उनका मकान मालिक बताया जा रहा है। चिकित्सीय जांच में महिला के दिमाग में खून का थक्का जमा होने का पता चला है। इसके लिए उसका ऑपरेशन होना जरूरी है। लेकिन, परिजनों के सामने नहीं आने पर ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन इस संबंध में तीन बार शहर कोतवाली और मसूरी कोतवाली पुलिस को सूचना दे चुका है। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी श्वेता चौबे ने इंस्पेक्टर मसूरी को महिला के लड़के को ट्रेस करने और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। ताकि महिला का समुुचित इलाज हो सके। साथ ही सभी पहलुओं की जांच कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि तीन नवंबर की दोपहर एक युवक एक महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला का नाम मीना देवी (45) पत्नी भोपाल सिंह निवासी नाग मंदिर मार्ग बताया। कुछ समय बाद युवक वहां से लापता हो गया। न्यूरो सर्जन डॉ. डीपी तिवारी और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. केसी पंत महिला का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिटी स्कैन में महिला के दिमाग में खून का थक्का होने का पता लगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. टम्टा ने बताया कि महिला के बेटे बताए गए अज्जू और उसे अस्पताल लाने वाले युवक के मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन वह अस्पताल आने से साफ इनकार कर रहे हैं। महिला हृदयरोगी भी है और उसके हृदय में वाल्व बढ़ा हुआ है। ऐसे में उनका एमआरआई भी नहीं हो सकता। ऑपरेशन के दौरान महिला की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में परिजनों की अनुमति जरूरी है।
सात महीने पहले रखा था भोपाल सिंह को केयर टेकर
महिला को अस्पताल लाने वाले युवक भूपेंद्र ने मोबाइल पर बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। भोपाल सिंह को छह-सात महीने पहले उन्होंने मसूरी स्थित घर में केयरटेकर रखा था। कुछ समय बाद वह मीना देवी को भी अपने साथ ले आया था। भोपाल के गायब होने के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि महिला से कोई अनहोनी की आशंका लग रही है। इस पर वह घर आए तो महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी।
पहले 108 सेवा की एंबुलेंस से मसूरी अस्पताल और फिर दून अस्पताल लेकर आए। अब डॉक्टर ऑपरेशन के लिए अनुमति देने के लिए कॉल कर रहे हैं। मसूरी में किसी शोरूम में काम कर रहा महिला का लड़का अस्पताल जाने से इंकार कर रहा है। उधर, इस संबंध में दून अस्पताल में दर्ज अज्जू के मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। संपर्क होने पर उनका पक्ष प्रकाशित किया जाएगा।