फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Get Chance to Skill Development Training with 60 thousand Rupees Fellowship

ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, मिलेगी 50-60 हजार की फेलोशिप

Fri, 15 Nov 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Nov 2019 10:02 AM IST
सार

  • स्नातक कर चुके युवा 19 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
  • आईआईएम बंगलुरु के माध्यम से दिया जाएगा दो वर्ष का प्रशिक्षण

विज्ञापन
Youth Get Chance to Skill Development Training with 60 thousand Rupees Fellowship
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्नातक कर चुके उत्तराखंड के युवाओं के पास कौशल विकास में सुनहरा मौका है। आईआईएम बंगलुरु के माध्यम से दो वर्ष का प्रशिक्षण करने पर 50 से 60 हजार रुपये प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तर पर रोजगार और आर्थिकी बढ़ाने के लिए शोध कर रिपोर्ट तैयार करनी होगी। 21 से 30 वर्ष की आयु के युवा 19 नवंबर तक इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जिला स्तर पर कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और आईआईएम बंगलुरु के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय फेलोशिप योजना शुरू की गई है। इस योजना के लिए किसी भी विषय से स्नातक कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद युवाओं का चयन किया जाएगा। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण के लिए चयनित युवा जिले में जिलाधिकारी के अधीन फील्ड स्तर पर रोजगार, आर्थिकी को बढ़ाने और समस्याओं पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। पहले वर्ष में केंद्र की ओर से 50 हजार रुपये प्रति माह और दूसरे वर्ष में 60 हजार रुपये प्रति माह की फेलोशिप दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आनलाइन आवेदन 

स्किल डवलपमेंट में फेलोशिप के लिए इच्छुक युवा 19 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट बंगलुरु की वेबसाइट 88https://www.iimb.ac.in/mgnf/ पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। 

कौशल विकास में फेलोशिप के लिए युवाओं के पास अच्छा अवसर है। जिसमें चयनित युवाओं को आईआईएम बंगलुरु और जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना में चयनित युवा जिला स्तर पर डीएम के अधीन काम करेंगे।
-डॉ. इकबाल अहमद, अपर सचिव, कौशल एवं सेवायोजन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed