फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth fight with leopard.

15 मिनट की लड़ाई में गुलदार पर 'भारी' पड़ा वीरपाल

Sun, 25 Jan 2015 04:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Jan 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
youth fight with leopard.

उत्तराखंड के गोपेश्वर में खेतों में बकरी चरा रहे सेरा मालकोटी के युवक वीरपाल ने गुलदार के साथ करीब 15 मिनट तक जमकर संघर्ष किया। गनीमत यह रही कि हाथ में दरांती होने से वीरपाल जिंदगी की जंग जीत सका, लेकिन गुलदार के हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया।

विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हालांकि गुलदार ने भागते-भागते हमला कर एक के बाद एक चार बकरियों को मार दिया। ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में वीरपाल को सीएचसी पोखरी में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


सेरा-मालकोटी गांव के चंद्र सिंह का पुत्र वीरपाल शनिवार की शाम चार बजे गांव के समीप ही खेतों में अपनी बकरियों को चराने के लिए ले गया था। यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने एक बकरी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल की ओर भाग गया घायल गुलदार

youth fight with leopard.

गुलदार को देखते ही वीरपाल ने दरांती के सहारे उसे भगाना चाहा तो आक्रामक होकर गुलदार ने वीरपाल पर ही हमला कर दिया।

करीब 15 मिनट तक दोनों में संघर्ष होता रहा। इसी बीच कुछ दूरी पर आम रास्ते से गुजरते ग्रामीणों ने वीरपाल के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे और हो-हल्ला करने लगे, तब जाकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान गुलदार ने चार बकरियों को भी मार गिराया।

सेरा-मालकोटी के पूर्व प्रधान भरत सिंह का कहना है कि गुलदार ने वीरपाल के चेहरे, जांघ और पीठ को जख्मी कर दिया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिए जाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

पोस्टमार्टम के बाद जलाया गुलदार का शव
सतपुली की गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में शुक्रवार को मृत पाए गए गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव को जला दिया गया है। फॉरेस्टर विलोचन प्रसाद पोखरियाल ने बताया कि सतपुली में गुलदार का पीएम करने के बाद पोखड़ा रेंज परिसर में शव को जला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed