फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth drowned in Yamuna while taking bath

नहाने के दौरान यमुना में डूबा युवक, मौत

Sun, 08 Sep 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Yamuna while taking bath
कटापत्थर स्थित पिकनिक स्पॉट में नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से युवक का शव बरामद कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवा कश्यप(19) पुत्र रामेश्वर कश्यप उर्फ गप्पी निवासी मुख्य बाजार विकासनगर शनिवार शाम करीब तीन बजे सगे भाई और चाचा के लड़कों के साथ नहाने के लिए कटापत्थर स्थित पिकनिक स्पॉट पर गया था। नहाने के दौरान वह पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगा। यह देख शिवा के भाईयों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन कुछ ही देर में शिवा उनकी आंखो से ओझल हो गया। उन्होंने फोन पर घटना की जानकारी घर और पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुछ दूरी पर नदी से युवक के शव को बरामद कर लिया। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने कहा कि शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक युवक अपने भाईयों के साथ नहाने आया हुआ था। नहाने के दौरान यमुना में बहने से उसके साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट पर नहीं सुरक्षा इंतजाम
विकासनगर। ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा और महासचिव भास्कर चुग का कहना है कि कटापत्थर में सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं है। पूर्व में भी उन्होंने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों के साथ ही तहसील प्रशासन से की थी। बावजूद वहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिससे हरदम वहां खतरे का अंदेशा बना रहता है। आरोप लगाया कि पिकनिक स्पॉट पर सिंचाई विभाग पार्किंग के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलता है। ऐसे में वहां होने वाले हादसों की पूरी जवाबदेही विभाग की बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed