फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth dead body found in bad condition in forest area almora

झाड़ियों में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जंगली जानवर के हमले में जान गंवाने की आशंका 

Tue, 06 Aug 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलछीना(अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलछीना(अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Youth dead body found in bad condition in forest area almora
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अल्मोड़ा के विकासखंड भैसियाछाना के चनोली (बाड़ेछीना) गांव में सोमवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके प पहुंचे। युवक का सिर और बायां हाथ क्षत-विक्षत होने से युवक की काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


हालांकि राजस्व पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर युवक की पहचान शंकर राम पुत्र त्रिलोक राम निवासी लमउडियार चनोली के रूप में की। जंगली जानवर के हमले में मारे की जाने की आशंका के बाद वन विभाग ने परिजनों को फौरी तौर पर दस हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह चनोली गांव के बच्चों ने सुबह स्कूल जाते समय रास्ते में झाड़ियों की बीच एक क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस को मृतक की जेब से पहचान पत्र मिला। युवक की पहचान शंकर राम पुत्र त्रिलोक राम (35) के रूप में हुई। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र आर्या ने बताया कि युवक शंकर राम अल्मोड़ा में किसी दुकान में बिजली फिटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर युवक के वृद्ध माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन बच्चे 13 वर्षीय सीमा, 10 वर्षीय निशा और सात वर्षीय योगेश रहते हैं। अंदेशा जताया कि देर रात्र घर लौटते समय तेंदुआ ने युवक को अपना निवाला बना लिया होगा। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। 


इधर राजस्व उपनिरीक्षक बाड़ेछीना पूनम राज ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा कि मृतक तेंदुए के हमले का शिकार हुआ है।  शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता लग सकेगा। राजस्व विभाग की टीम में पटवारी चिराला बलवंत नाथ, पटवारी पल्यूं राजेश आर्या, हरीश भट्ट, हरीश राम आदि शामिल थे। जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद विभाग की ओर से 10 हजार रुपये की सहायता राशि परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed