फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth came to meet his girlfriend house, thrashed people as a thief and beaten

परिजनों की गैरमौजूदगी में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा युवक, चोर समझकर पीट दिया

Mon, 23 Sep 2019 09:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Sep 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
youth came to meet his girlfriend house, thrashed people as a thief and beaten
सांकेतिक तस्वीर

प्रेमिका के परिजनों की गैरमौजूदगी में उसके घर पर मिलने के लिए पहुंचना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने युवक को चोर समझकर बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मारपीट करने वालों को चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की रात प्रेमिका ने प्रेमी को कॉल कर बताया कि परिजन घर से बाहर गए हैं। इस पर प्रेमी रात में ही प्रेमिका के घर पर मिलने पहुंच गया। इस बीच युवती के परिजन भी वापस घर लौट आए और उन्होंने अनजान युवक को घर में घुसते हुए देख लिया।

विज्ञापन

शोर सुनकर घबराया युवक भागने लगा

अनजान युवक को घर में घुसता देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर घबराया युवक भागने लगा। इस बीच आसपास के लोग भी युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। कुछ दूरी पर ही लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे चोर समझकर बुरी पीट दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक को चोर समझकर लोगों ने पीट दिया। अगर मामले में युवक की ओर से तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed