फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth broke engagement after not give car and cash in dowry

दहेज में कार और दो लाख रुपये नहीं मिले तो युवक ने तोड़ी सगाई, अब जो हुआ मुसीबत झेलेगा

Mon, 14 Jan 2019 08:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Youth broke engagement after not give car and cash in dowry
दहेज

दहेज में कार और दो लाख रुपये देने से इनकार करने पर युवक पक्ष ने सगाई तोड़ दी। युवती पक्ष ने सुलह का प्रयास किया, लेकिन युवक पक्ष दहेज की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद युवती पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


साथ ही युवक पक्ष को भी बयान दर्ज कराने के लिए सूचित किया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती के परिजनों ने करीब दो महीने पूर्व सहारनपुर निवासी युवक से उसका रिश्ता तय किया था।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद ही दोनों की सगाई हो गई। इसके बाद शादी की तिथि तय होनी थी, लेकिन इसी बीच युवक पक्ष ने युवती पक्ष के सामने शादी में दहेज के लिए एक कार और दो लाख की नकद धनराशि की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती पक्ष ने कार और इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दहेज से मना करने पर युवक पक्ष ने सगाई तोड़कर शादी से इनकार कर दिया। इस पर युवती पक्ष व रिश्तेदारों ने युवक पक्ष से सुलह का प्रयास किया, लेकिन युवक पक्ष जिद पर अड़ा रहा।

इससे नाराज युवती पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को युवती और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। युवक पक्ष को भी सूचना देकर अपना पक्ष रखने के लिए अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed