फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Arrested for Loot fake news played inspector role in ,savdhaan india

सावधान इंडिया के ‘इंस्पेक्टर’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा माजरा... 

Tue, 03 Dec 2019 09:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2019 09:48 AM IST
सार

  • टर्नर रोड पर 45 हजार लूटने की दी थी सूचना, पुलिस ने दो घंटे में खोली पोल
  • सीसीटीवी फुटेज में कहीं नजर नहीं आए लाल रंग की बाइक पर सवार लुटेरे  
  • सघनता से तलाशी पर पुलिस ने स्टपनी के नीचे से बरामद किए 45 हजार रुपये

विज्ञापन
Youth Arrested for Loot fake news played inspector role in ,savdhaan india
युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावधान इंडिया में कभी इंस्पेक्टर बनकर लोगों को अपराध से बचने की सीख देने वाले आकाश शर्मा सोमवार को फर्जी लूट देने की सूचना पर गिरफ्तार किए गए। टर्नर रोड पर 45 हजार रुपये की लूट की खबर की पुलिस ने दो घंटे में ही पोल खोल दी। पूछताछ में उसने बताया कि कर्जदारों से बचने के लिए उसने यह योजना बनाई थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई।

विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन थाने की लेन नंबर-13 निवासी आकाश शर्मा ने दोपहर में पुलिस को सूचना दी कि टर्नर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक से उन्हाेंने 45 हजार रुपये निकाले थे। रकम लेकर वह बैंक से बाहर आए तो लाल रंग की अपाचे बाइक पर हेलमेट पहनकर पहुंचे दो युवकों ने उससे कैश छीन लिया। विरोध पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने किसी चीज से उनके हाथ पर वार किया। जिससे वह नीचे गिर गए। इस दौरान उसे चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन


सरेआम लूट की खबर से पुलिस में अफरातफरी मच गई। एसओ नरोत्तम बिष्ट के साथ सीओ अनुज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि  घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो आकाश की बातों में विरोधाभास पाया गया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। लेकिन किसी ने इस तरह घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक पर पुलिस ने आसपास की दुकानों और मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लेकिन किसी भी कैमरे में अपाचे बाइक नजर नहीं आई। कोई लाल रंग की अन्य बाइक भी नहीं दिखी। उसके बाद शिकायतकर्ता आकाश शर्मा की कार की सघनता से तलाशी ली तो डिग्गी में स्टपनी के नीचे से 45 हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद आरोपी अपनी गलती पर माफी मांगने लगा। 

एसपी चौबे ने बताया कि आकाश शर्मा मुंबई में पहले टीवी सीरियल में काम करता था। आकाश ने सावधान इंडिया की एक घटना से यह आइडिया लिया था। थायरायड होने के कारण आकाश अब सीरियलों में काम नहीं कर पा रहा है।

शराब पीने की लत के चलते उस पर काफी कर्जा भी हो गया है। इसके पिता ओएनजीसी में कार्यरत है। एसपी चौबे ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed