फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: young man admitted to a de-addiction center died under suspicious circumstances

Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Wed, 17 Dec 2025 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2025 02:08 AM IST
सार

तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी ने मंगलवार को थाने में सूचना दी कि उनका बेटा नीरज कुमार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया।

विज्ञापन
Dehradun: young man admitted to a de-addiction center died under suspicious circumstances
- फोटो : istock

विस्तार

रायपुर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी ने मंगलवार को थाने में सूचना दी कि उनका बेटा नीरज कुमार वर्मा बीती 9 अगस्त 2025 से तपस्थली रांझावाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। 14 दिसंबर उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम वात्सल्य योजना...कोविड में अपनों को खो चुके 5177 बच्चों के खातों में भेजे तीन करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर उसी दिन उसे हायर सेंटर महंत इंद्रेश अस्पताल में रेफर कराया। जहां सोमवार को मौत हो गई। परिवार ने मौत के कारण और हालात की जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed