फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man who was having fun by coming out of the window of a moving car, died

Dehradun News: चलती कार की खिड़की से निकलकर मस्ती कर रहे युवक की गई जान

Tue, 11 Jul 2023 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Young man who was having fun by coming out of the window of a moving car, died
चलती कार की खिड़की से शरीर बाहर निकालकर मस्ती कर रहे एक युवक की जान चली गई। उसका शरीर सड़क किनारे पेड़ से टकराया और नीचे गिर गया। कार में सवार अन्य तीन युवक सुरक्षित हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन






इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि हादसा किमाड़ी मार्ग पर हुआ। जानकारी मिली थी कि एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कार में चार युवक कुनाल यादव निवासी प्रेमनगर, ऋषभ खत्री, कुनाल खत्री और कार्तिक चावला सवार थे। चारों किमाड़ी रोड पर ही पार्टी करने गए थे। वहां से लौटते वक्त कुनाल यादव अगली सीट पर बैठा था। उसने तेज रफ्तार कार से अपना शरीर बाहर निकालकर मस्ती करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच जब कार मोड़ पर आई तो सड़क किनारे खड़े पेड़ से कुनाल यादव टकरा गया। इससे वह सड़क पर गिर गया। पुलिस की मदद से घायल कुनाल यादव को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। उसका वहां पर करीब एक घंटे तक इलाज चला। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। कुनाल के पिता होमगार्ड में तैनात बताए जा रहे हैं। अन्य तीनों युवकों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। गनीमत रही कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed