फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man murdered over cigarette dispute Dehradun Crime Uttarakhand News in hindi

सिगरेट के लिए हत्या: पहले पानी में धक्का दिया फिर ऊपर से डाले पत्थर...बेरहम दोस्तों ने तड़पा-तड़पाकर दी मौत

Sat, 10 Feb 2024 01:45 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Feb 2024 01:45 PM IST
सार

सिगरेट के विवाद में धारावाली में युवक की हत्या कर दी गई थी। एक आरोपी मुरादाबाद और दूसरा दून से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Young man murdered over cigarette dispute Dehradun Crime Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पटेलनगर के धारावाली में युवक की हत्या दो युवकों ने सिगरेट के विवाद में की थी। दोनों ने उसे पानी में धक्का दिया और फिर उस पर पत्थर डाल दिए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह धारावाली स्थित एक नाले में युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की पहचान रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली के रूप में हुई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसे अंतिम बार अंकित उर्फ माठू और दिलकुश उर्फ बाला के साथ देखा गया था। उनका वहां पर झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तो दिलकुश को भुत्तोवाला से और अंकित को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया। पता चला कि अंकित और दिलकुश बुधवार रात को प्लॉट में शराब पी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सिगरेट की लगी तलब
इसी बीच सिगरेट की तलब लगी तो दोनों सिगरेट लेने के लिए निकल गए। वहां से प्लॉट में वापस आए तो देखा कि वहां रोहित भी खड़ा हुआ था। रोहित पहले से ही नशे में था। उसने सिगरेट मांगी लेकिन इन दोनों ने सिगरेट नहीं दी। इसी बात पर दोनों रोहित से झगड़ा करने लगे।

रोहित को पानी में धक्का दे दिया
इसके बाद उन्होंने रोहित को पानी में धक्का दे दिया। आरोपियों ने उसे पानी में दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शव ऊपर न आए इसके लिए उन्होंने उस पर पत्थर रख दिए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी दिलकुश निवासी धारावाली ट्रांसपोर्टनगर में सेल्समैन है और अंकित निवासी मोहब्बेवाला क्षेत्र में ही दिहाड़ी मजदूरी करता है।

ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: न इलाके का पता... न रास्तों का ज्ञान और भूलभुलैया में झोंक दिए जवान; सदमे में नई महिला जवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed