फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man jumps in river from Jhulapul in Tuni, missing

विकासनगर: त्यूनी में युवक ने झूलापुल से लगाई नदी में छलांग, लापता

Sat, 01 Aug 2020 11:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Young man jumps in river from Jhulapul in Tuni, missing
drown

त्यूनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने झूलापुल से उफनती टौंस नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते युवक लापता हो गया। युवक की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। शनिवार को फिर से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि ध्यान सिंह (33) पुत्र जीवदास निवासी पुरटाड़ ने नदी में झूलापुल से छलांग लगा दी है। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन, कुछ ही देर में वह उफनती हुई लहरों के बीच लापता हो गया, जिसके बाद से पुलिस ने लगातार उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि बरसात के कारण पानी खासा मटमैला आ रहा है। इस कारण सर्च ऑपरेशन चलाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। शाम होने पर सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया। शनिवार को फिर से युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। युवक ने नदी में छलांग क्यों लगाई? इसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed