{"_id":"6a3145abb40b28d592092184","slug":"young-man-from-noida-swept-away-by-river-while-bathing-at-sai-ghat-seven-youths-group-visiting-rishikesh-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: साईं घाट पर नहाने के दौरान नदी में बहा नोएडा का युवक, सात युवकों का दल आया था घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: साईं घाट पर नहाने के दौरान नदी में बहा नोएडा का युवक, सात युवकों का दल आया था घूमने
Tue, 16 Jun 2026 06:27 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:27 PM IST
सार
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए सात युवकों के दल में से एक युवक घाट पर नहाने के दौरान बह गया। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रेस्क्यू करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुनिकीरेती-तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर नोएडा निवासी युवक नहाने के दौरान तेज लहरों के साथ बहता चला गया। देखते ही देखते नजरों से ओझल हो गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि स्थानीय पुलिस, प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से मिली जानकारी के बाद सर्च अभियान शुरु किया गया। दिल्ली से सात युवकों का एक समूह ऋषिकेश भ्रमण के लिए आया था। सभी युवक तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Devprayag: बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत
विज्ञापन
स्नान के दौरान शौर्य नागर (20) पुत्र किशनपाल निवासी बिसरख जलालपुर गौतमबुद्ध नगर गंगा नदी में तैरने का प्रयास करने लगा, लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर बह गया। बताया कि आसपास के घाटों पर युवक की तलाश की जा रही है।