फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young-man-beating-wife- pistol-arrested

Dehradun News: तमंचा लेकर पत्नी को पीट रहे युवक को तीन मिनट में पहुंचकर दबोचा

Sun, 23 Apr 2023 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
young-man-beating-wife- pistol-arrested
हाथ में लोडेड तमंचा लेकर पत्नी को पीट रहे युवक को सूचना मिलने के तीन मिनट बाद पहुंचकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चीता पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो वह कुछ अनहोनी भी कर सकता था। उसके पास से तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर की है। यहां से एक महिला ने शुक्रवार देर रात 12.57 बजे पुलिस को फोन किया था। बताया कि पति उसे पीट रहा है और उसके हाथ में तमंचा है। इस पर चीता पुलिसकर्मी सुरेंद्र और सुरेंद्र सिंह को मौके पर रवाना किया गया। महज तीन मिनट के भीतर दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही व्यक्ति घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसके हाथ में लोडेड तमंचा था।
विज्ञापन




एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि आरोपी का नाम जितेंद्र है। वह भवन निर्माण सामग्री बेचता था। कोविड काल में उसका काम ठप हो गया जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो गई। ऐसे में वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार रात भी मारपीट की और तमंचा दिखाकर उसे धमकी दी। पुलिस समय पर न पहुंचती तो शायद वह पत्नी को गोली भी मार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed