फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   You will have to pay 10 times the fee for instant registration and double for live-in

Dehradun News: तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए देना होगा 10 गुना शुल्क, लिव-इन में दोगुना

Tue, 28 Jan 2025 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
You will have to pay 10 times the fee for instant registration and double for live-in
I- शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए 250 रुपये निर्धारित है शुल्क, लिव-इन में 500 रुपये
विज्ञापन

I
I- तत्काल में 2500 रुपये शुल्क देकर तीन दिन में हासिल किया जा सकता है रजिस्ट्रेशनI
Iकोई तत्काल में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराता है तो उसे सामान्य रजिस्ट्रेशन से 10 गुना अधिक शुल्क अदा करना होगा। 2500 रुपये देकर तीन दिन के भीतर विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जबकि, सामान्य में यह शुल्क 250 रुपये होगी। यूसीसी में विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इनमें जानकारी लेने से लेकर सर्टिफिकेट प्राप्त करने में भी शुल्क निर्धारित हैं। जहां तक लिव-इन की बात है तो इसके रजिस्ट्रेशन और खत्म करने में शुल्क सामान्य रजिस्ट्रेशन से दोगुना होगा। हालांकि, जुर्माने को अभी उजागर नहीं किया गया है।I
I
I
Iये है शुल्कI
Iविवाह रजिस्ट्रेशन-250 रुपयेI
Iतलाक -250 रुपयेृI
Iलिव-इन-500 रुपयेI
Iलिव-इन समाप्ति रजिस्ट्रेशन-500 रुपयेI
Iविवाह का तत्काल रजिस्ट्रेशन-2500 रुपयेI
Iसर्टिफिकेट निकालना-100 रुपयेI
Iरेस्टि्रक्टेड सर्टिफिकेट-500 रुपयेI
Iअपनी पिछली जानकारी प्राप्त करना-150 रुपये
I

Iअब तक नौ लोगों ने कराए विवाह के पंजीकरण
I
Iमुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके विवाह के रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इसके अलावा पांच अन्य लोगों जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें भी सर्टिफिकेट दिए गए। इनमें निकिता नेगी रावत, मनोज रावत, अंजना रावत, मीनाक्षी और अंजली शामिल हैं। यूसीसी के डैशबोर्ड पर अब तक नौ विवाह के पंजीकरण दर्शाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी अन्य सेवाओं के रजिस्ट्रेशन किसी ने नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

I
I---------
I
Iएक से ज्यादा शादियां हैं तो सभी का देना होगा विवरणI
Iयूसीसी में उन लोगों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है जहां पर बहुविवाह मान्य थे। ऐसे में यूसीसी लागू होने से पहले यदि किसी व्यक्ति की मान्य एक से अधिक शादियां हैं तो इसके लिए उसे हर शादी का विवरण देना होगा। बशर्ते ये सब शादियां मान्य हों। ऐसे में सभी शादियों का रजिस्ट्रेशन भी हो सकता है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article