{"_id":"627e8e9609cd612758651236","slug":"you-will-get-accurate-information-about-rain-weather-patterns-city-news-drn4116522107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरियों को अब बारिश, मौसम के बदले मिजाज, तापमान, वायु प्रदूषण की मिलेगी सटीक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरियों को अब बारिश, मौसम के बदले मिजाज, तापमान, वायु प्रदूषण की मिलेगी सटीक जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के बाशिंदों को अब बारिश, मौसम के बदले मिजाज, वायु प्रदूषण के साथ ही सोलर रेडिएशन, आर्द्रता स्तर के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से मोहकमपुर में स्थापित मौसम विज्ञान केंद्र के अलावा वाडिया इंस्टीट्यूट परिसर में मौसम विज्ञान केंद्र स्थापित कर गेट पर 40 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्क्रीन लगाई गई है।
वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक डॉ. कालाचॉद सांई ने वैज्ञानिकों की मौजूदगी में स्क्रीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर डॉ. सांई ने बताया कि संस्थान में मौसम विज्ञान वेधशाला स्थापित करने के साथ ही अब तापमान, बारिश, हवा की दिशा, हवा की रफ्तार, वायु प्रदूषण के साथ ही सोलर रेडिएशन, आर्द्रता समेत रियल टाइम डाटा जुटाने के साथ ही मॉनिटरिंग की जा सकेगी। शहरियों को तापमान, बारिश, हवा की रफ्तार, वायु प्रदूषण की सटीक जानकारी मिल सके, इसके लिए संस्थान के गेट पर एक अत्याधुनिक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई, जिसमें 24 घंटे तमाम जानकारियां डिस्प्ले होती रहेंगी।
बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र में जुटाए गए आंकड़ों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक से कुछ वर्षों के आंकड़ों पर भविष्य में मौसम और प्रदूषण के स्तर में होने वाले बदलाव का भी अध्ययन किया जा सकेगा। बताया कि वाडिया इंस्टीट्यूट में मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना के साथ ही वैज्ञानिकों को तमाम शोध करने में भी सहूलियतें होगी और शहरियों को भी मौसम से जुड़ी जानकारियां हासिल हो सकेंगी। इस मौके पर डॉ. विक्रम गुप्ता, डॉ. पेरूमल, डॉ. आरके सहगल, डॉ. पंकज चौहान, संस्थान के रजिस्ट्रार पंकज कुमार समेत तमाम अधिकारी, वैज्ञानिक मौजूद थे।
विज्ञापन
मौसम की खबर
अधिकतम तापमान - 36 डिग्री
न्यूनतम तापमान- 21 डिग्री
सूर्योदय- 5.25 बजे
सूर्यास्त - 7.03 बजे