फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   you have to pass this test too in process of making driving license

देहरादून: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया हुई और जटिल, अब पास करना होगा ये टेस्ट भी

Fri, 18 Oct 2019 10:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Oct 2019 10:52 AM IST
सार

  • डीएल के लिए पास करना होगा ‘हिल ट्रैक’ एग्जाम
  • पर्वतीय इलाकोें में आए दिन होने वाले हादसों को रोकने को लेकर उठाया जा रहा कदम
  • वर्तमान में चार पहिया गाड़ी का लाइसेंस पाने के लिए देनी पड़ रही तीन परीक्षाएं

विज्ञापन
you have to pass this test too in process of making driving license
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पर्वतीय इलाकों में आए दिन होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को और जटिल किया जा रहा है। लोगों को अब ‘हिल ट्रैक’ परीक्षा पास भी करनी होगी। यह व्यवस्था कुछ ही दिनों में लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडे के मुताबिक वर्तमान में आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग एंड ट्रेेनिंग रिसर्च यानी आईडीटीआर में एस फार्मेशन, समानांतर पार्किंग, बैक पार्किंग की परीक्षा देनी पड़ रही है। लेकिन पर्वतीय इलाकों में आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए अब हिल ट्रैक परीक्षा पास करनी ही होगी।
विज्ञापन

 

इस परीक्षा के दौरान चालकों को पहाड़ों के ढलान, चढ़ाई के साथ ही घाटियों, खतरनाक मोड़ों पर गाड़ी चलाने की परीक्षा देनी होगी। इसमें पास होने के बाद ही आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।

एआरटीओ अरविंद पांडे का कहना है कि इस प्रक्रिया को लागू किए जाने के बाद महज उन्हीं चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा सकेगा, जो वाकई में पर्वतीय इलाकों में गाड़ी चलाने में पारंगत हैं। ऐसा होने से पर्वतीय इलाकों में होने वाले  हादसों को काफी हद तक रोका जा सकेगा।

लगानी होगी झाझरा की दौड़

अब चार पहिया के साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए झाझरा स्थित आईडीटीआर में टेस्ट देना होगा। फिलहाल आवेदकों का टेस्ट आरटीओ में लिया जा रहा है। लेकिन जल्द ही इसकी व्यवस्था झाझरा स्थित आईडीटीआर में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed