फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   You formed the team of Yuva Morcha

आप ने गठित की युवा मोर्चा की टीम

Wed, 12 Jan 2022 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
You formed the team of Yuva Morcha
14 आम आदमी पार्टी कार्यालय में युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा का स्वागत करते डॉ.राजे सिंह न - फोटो : RISHIKESH
आम आदमी पार्टी की ओर से हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय में युवा मोर्चा की टीम गठित की गई। इसमें संदीप कुमार को युवा मोर्चा का अध्यक्ष, साहिल को महामंत्री, रविंद्र तिवारी को सह सचिव, भानु वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश गुप्ता और राजेंद्र चौहान उपाध्यक्ष और ऋषभ को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि इस चुनाव में मातृशक्ति के साथ युवाओं की निर्णायक भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में यूथ का विश्वास टूटा है। हमारी यूथ विंग उनमें एक नई उम्मीद पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नेता-अधिकारी-ठेकेदारों की सांठगांठ से प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस अवसर पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, चंद्रमोहन भट्ट, सुनील सेमवाल, सुनील वर्मा, अर्जुन शर्मा, सरदार निर्मल सिंह, सीता पयाल, ऊषा बुड़ाकोटी, सुषमा राणा और पुष्पा पांडेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed