{"_id":"5b0b7c2b4f1c1bf16e8b4ef0","slug":"yogi-adityanath-up-guest-house-foundation-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 41 करोड़ की लागत वाले यूपी अतिथि गृह का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 41 करोड़ की लागत वाले यूपी अतिथि गृह का शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 28 May 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath and trivendra singh rawat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में रोडी बेलवाला में यूपी के पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे उत्तर प्रदेश के अतिथि गृह का शिलान्यास किया। यह अतिथि गृह 41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। जिसमें 100 कक्ष होंगे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह उन्होंने भवन के शिलान्यास की पूजा में भाग लिया। इस दौरान एक सभा भी प्रस्तावित है। योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और यूपी की काबीना मंत्री रीता बहुगुणा भी मौजूद है। इसस पहले योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, जिला महामंत्री विकास तिवारी, नरेश शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपाइयों मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।