फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yogi adityanath father refer to AIIMS Delhi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता दिल्ली रेफर, लेकिन परिजन ले गए घर

Thu, 05 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 05 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath father refer to AIIMS Delhi
Anand singh bisht

बड़ी आंत में इंफेक्शन की शिकायत पर ऋषिकेश एम्स में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (85) को चिकित्सकों ने बुधवार को दिल्ली रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जबकि उनके पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पिता के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। इसके चलते वह पिता को अपने गांव पंचुर, यमकेश्वर ले गए हैं। हालांकि जल्दी ही दिल्ली जाकर पिता का चेकअप कराने की बात कही है।
विज्ञापन

 
बता दें, बड़ी आंत में इंफेक्शन की शिकायत पर बीते शुक्रवार को आनंद सिंह बिष्ट को एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही उनका संस्थान में उपचार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार सदस्यीय चिकित्सकों का पैनल गठित

yogi adityanath father refer to AIIMS Delhi
yogi adityanath father and mother - फोटो : amar ujala

बिष्ट की देखरेख के लिए एम्स प्रशासन ने चार सदस्यीय चिकित्सकों का पैनल गठित किया था। इस दौरान उनकी सेहत में लगातार सुधार की बात कही जा रही थी। जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल के अनुसार फिलहाल आनंद सिंह बिष्ट के स्वास्थ्य में काफी सुधार है।

परिजनों की इच्छा पर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, आनंद सिंह बिष्ट के बेटे महेंद्र सिंह के अनुसार पिता की सेहत में लगातार सुधार आ रहा था।

इसके चलते वह उन्हें घर ले आए हैं। चिकित्सकों की परामर्श के अनुसार जल्द ही दिल्ली ले जाकर जांचें कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed