फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga instructors will be placed in 119 colleges in the Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में 119 महाविद्यालयों में रखे जाएंगे योग प्रशिक्षक,आउटसोर्स पर होगी तैनाती, शासनादेश जारी

Thu, 23 Nov 2023 11:22 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 Nov 2023 11:22 AM IST
सार

प्रदेश में हजारों योग प्रशिक्षक हैं, जो प्रशिक्षण लेने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं। अब इनकी नियुक्ति का रास्ता खुला है। आने वाले समय में सरकार योग प्रशिक्षकों को विद्यालय स्तर तक नियुक्त कर सकती है, इसकी आस जगी है।
 

विज्ञापन
Yoga instructors will be placed in 119 colleges in the Uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 119 राजकीय महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में 123 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को संविदा पर अस्थायी रूप से 11 माह के लिए तैनात किया जाएगा। इस दौरान उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन या 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में योग प्रशिक्षु लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इसके बाद विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से निर्देश जारी किए गए थे। प्रदेश में हजारों योग प्रशिक्षक हैं, जो प्रशिक्षण लेने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं। अब इनकी नियुक्ति का रास्ता खुला है।
विज्ञापन


आने वाले समय में सरकार योग प्रशिक्षकों को विद्यालय स्तर तक नियुक्त कर सकती है, इसकी आस जगी है। फिलहाल 123 योग प्रशिक्षकों को संविदा पर भर्ती किया जाएगा। इनसे महाविद्यालयों में प्राचार्य अथवा कुलसचिव की ओर से निर्धारित समय में न्यूनतम तीन घंटे लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel:  मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े...बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल

योग प्रशिक्षक महाविद्यालयों के अलावा आसपास के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भी योग का प्रचार-प्रसार करेंगे। योग प्रशिक्षक बनने के लिए न्यूनतम अर्हता भी लागू की गई है। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विवि से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा या योग शिक्षा में पीजी या एक वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि होनी जरूरी है। इसके अलावा योग शिक्षा में अध्यापन व प्रशिक्षण का दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 11 माह की अवधि पूरी होने पर पुन: विज्ञापन के माध्यम से नई तैनाती की जाएगी, जिसमें पहले से कार्यरत योग प्रशिक्षकों को वरियता दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed