फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yog shiromani upadhi to yoga teacher

एसजीआरआर विवि के पांच शिक्षकों को योग शिरोमणि उपाधि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
yog shiromani upadhi to yoga teacher
देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमालय योग शोध संस्थान की ओर से पांच योग शिक्षकों को उत्तराखण्ड योग शिरोमणी सम्मान की उपाधि दी गई। योगासन, योग शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे योग शिक्षकों का नाम इसमे शामिल किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष डाॅ अनिल थपलियाल व सचिव डाॅ बिजेन्द्र सिंह गुर्साइं ने इन शिक्षकों यह उपाधि दी।  \tडाॅ अनिल थपलियाल  ने बताया कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ सरस्वती काला, सह आचार्य डाॅ कंचन जोशी, डाॅ सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, श्रीमती सविता पाटिल को उत्तराखण्ड योग शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया है। हिमालय योग शोध संस्थान कई वर्षों से योग व प्राकृतिक चिकित्सा को बड़े स्तर पर आम जन मानस के बीच पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भय का माहौल है। संस्थान के स्वयंसेवक आम जन को योग करने के महत्व व कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed