{"_id":"61f7310b979d93264a00eff3","slug":"yellow-alert-of-heavy-rain-and-snowfall-on-the-mountains-on-february-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट : पहाड़ों पर तीन फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट : पहाड़ों पर तीन फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट
Mon, 31 Jan 2022 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी/शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी/शिमला।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:14 AM IST
सार
उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप, ठंड से छूटी कंपकंपी। हिमाचल में तीन फरवरी को भारी बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट।
विज्ञापन
snowfall, weather, badrinath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में शीत लहर का प्रकोप जारी है। हल्द्वानी में रविवार को दिनभर कोहरा रहने के बाद शाम को उत्तर पश्चिमी हवाओं ने मौसम को बेहद सर्द रखा। मौसम विभाग ने चेताया कि अभी एक हफ्ते तक पर्वतीय जिलों में इसी तरह की ठंड रहेगी और फरवरी पहले सप्ताह में बारिश, बर्फबारी की भी संभावना रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल प्रदेश में बीते चार दिनों से खिल रही धूप के बाद अब फिर से मौसम बिगड़ने जा रहा है। तीन जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को आर्द्रता 83 प्रतिशत रही और 2.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा की गति रही। फिलहाल दो फरवरी तक ठंड से राहत नहीं है। डॉ. सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाला ठंड को बढ़ाएगा।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। एक फरवरी को मौसम साफ जबकि दो फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।