फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   year ender: dehradun youth on top

सफरनामा 2013: दुनिया में दून के युवाओं का बजा डंका

Thu, 26 Dec 2013 02:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Dec 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
year ender: dehradun youth on top
जूनियर मास्टर शेफ का पहला ही खिताब देहरादून के सार्थक ने जीता। प्रेमनगर निवासी 11 वर्षीय सार्थक के पिता नहीं हैं। ऐसे में घर चलाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए उसने अपने मैगी प्वाइंट की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन


साथ ही जूनियर मास्टर शेफ के ऑडीशन दिए। सभी पड़ाव पार किए। तैयारी के साथ पहुंचे सार्थक ने आखिरकार सार्थक ने जजेस का दिल जीता और जूनियर मास्टर शेफ का खिताब जीत देश ही नहीं विदेशों में भी अपना नाम किया।
विज्ञापन

क्रिकेट में बिखरी अभिमन्यु की चमक

year ender: dehradun youth on top

दून के युवा और उदीयमान क्रिकेटर ई अभिमन्यु ने अपने खेल से राष्ट्रीय स्तर पर अपना अलग मुकाम बना लिया है। जूनियर इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में और उत्तर प्रदेश के खिलाफ कोच बेहर इलाइट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिमन्यु इस साल शतक लगा चुके हैं।

मात्र18 साल की उम्र में बंगाल रणजी टीम में शामिल होकर रणजी कैरियर की शुरुआत करने वाले अभिमन्यु का संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के संभावितों में चयन किया गया है।

बेस्ट रेफरी ऑफ द ईयर रहे प्रताप

year ender: dehradun youth on top

उत्तराखंड के फुटबॉल रेफरी प्रताप सिंह पटवाल के बेदाग निर्णयों को ऑल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन ने भी सलाम किया। साल 2012-13 के लिए प्रेमनगर निवासी प्रताप पटवाल को एआईएफएफ ने बेस्ट रेफरी ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया।

प्रताप अभी तक करीब 300 राष्ट्रीय स्तर और 75 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं।

विज्ञापन

ताशी-नुंग्शी ने रचा इतिहास

year ender: dehradun youth on top

19 मई 2013 की सुबह 7:40 पर एक ऐसी खबर आई, जिसने दून का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया। जोहड़ी गांव के निवासी 21 वर्षीय जुड़वां बहन ताशी मलिक और नुंग्शी मलिक ने एवरेस्ट फतह कर नया इतिहास रच दिया।

दोनों बेटियों का सपना दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों पर फतह करने का है, जिसमें वह कामयाब भी हो रही हैं।

छाई रहीं होनहार भुवन्या विजय

year ender: dehradun youth on top

17 मई 2013 को आई एक खबर ने दून की एक बेटी को देश के फलक पर मशहूर कर दिया। सेंट जोजेफ्स एकेडमी की छात्रा भुवन्या विजय ने आईएससी 12वीं के नतीजों में देशभर में अपना नाम कमाया।

उन्होंने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया। बिना कोचिंग के इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली भुवन्या से हर कोई प्रेरणा ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed