फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand bus accident Yamunotri National Highway Tragic accident in Uttarakhand Bus fell into ditch

Uttarakhand Bus Accident: यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हादसा, बस में सवार 30 में से 26 की मौत, सीएम शिवराज ने की मुआवजे की घोषणा

Mon, 06 Jun 2022 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उत्तराखंड
अमर उजाला ब्यूरो, उत्तराखंड Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 11:02 AM IST
सार

Uttarakhand Bus Accident: हाईवे पर डामटा के पास हादसा हुआ है। बस में 28 यात्री सवार थे। 26 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य जारी है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान देहरादून पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
uttarakhand bus accident Yamunotri National Highway Tragic accident in Uttarakhand Bus fell into ditch
हादसे के बाद देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 30 लोग सवार थे। अभी तक 26 शव बरामद किए गए हैं और चार यात्री घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी देहरादून पहुंच गए हैं।  उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

घायलों से मिलने पहुंचे शिवराज
देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

 सीएम शिवराज ने आपदा नियंत्रण कक्ष से साझा की जानकारी
मैं यहां देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष में हूं। मैंने मौके से पूरी जानकारी ली है। घटना स्थल पर डीएम, एसपी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। 2 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 3 घायल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस (यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया की 26 चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम पौने सात बजे 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बस में चालक और परिचालक और मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थयात्री सवार थे।

हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में हुआ। बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली थी। दुर्घटना की सूचना पर बड़कोट और पुरोला पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सात घायलों को निकाला गया जिसमें तीन महिलाएं थीं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार घायलों का इलाज चल रहा है। गहरी खाई व अंधेरा होने से शवों को सड़क तक लाने में दिक्कत आ रही है। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, सीओ सुरेंद्र भंडारी मौजूद हैं।

उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री


 

उत्तरकाशी के पुरोला में डामटा के पास यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुर्भाग्यपूर्ण समाचार मिला। जिला प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करे। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ भी जल्द पहुंच रही है। - अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
 

चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार व स्थानीय जिला प्रशासन से संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्य प्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। - शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश सरकार
 

हादसे की जानकारी मिलते ही कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्घटना, राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed