फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Highway: treatment work started on landslide zones formed at many places

Yamunotri Highway: उम्मीद...जगह-जगह नासूर बने भूस्खलन जोन से मिलेगी निजात, शुरू हुआ ट्रीटमेंट कार्य

Tue, 12 Dec 2023 01:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Dec 2023 01:18 PM IST
सार

चारधाम सड़क परियोजना के तहत यमुनोत्री हाईवे पर पोलगांव से पालीगाड के बीच करीब नौ स्थानों पर भूस्खलन जोन है जिससे बरसात के दौरान चारधाम यात्रा भी बाधित होती है। वहीं आवाजाही भी जोखिमभरी रहती है।

विज्ञापन
Yamunotri Highway: treatment work started on landslide zones formed at many places
यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन जोन में ट्रीटमेंट कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रा सीजन में यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह नासूर बने भूस्खलन जोन से जल्द निजात मिल जाएगी। इसके लिए टीएचडीसी की ओर से तैयार डीपीआर के अनुरूप 125 करोड़ की लागत से भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन


चारधाम सड़क परियोजना के तहत यमुनोत्री हाईवे पर पोलगांव से पालीगाड के बीच करीब नौ स्थानों पर भूस्खलन जोन है जिससे बरसात के दौरान चारधाम यात्रा भी बाधित होती है। वहीं आवाजाही भी जोखिमभरी रहती है।
विज्ञापन


समस्या पर गत माह टीएचडीसी ने भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए डीपीआर (विस्तृत कार्य योजना) तैयार कर राजमार्ग निर्माण खंड को सौंपा था जिसके तहत नौ में से चार भूस्खलन जोन पर करीब 55 करोड़ की लागत से ट्रीटमेंट कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: अब इस नए सिस्टम से दो दिन पहले मिलेगी भूस्खलन की चेतावनी, बच सकेंगी सैकड़ों जानें


इससे आगामी चारधाम यात्रा में यहां आवाजाही सुगम व सरलता से होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने भी शासन-प्रशासन से उक्त भूस्खलन जोन में गुणवत्ता के साथ ट्रीटमेंट कार्य करवाए जाने की मांग की है।

यमुनोत्री हाईवे पर पोलगांव से पालीगाड तक नौ जगहों पर भूस्खलन जोन के उपचार के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है जिसमें से चार जगहों पर कार्य शुरू किया गया है और शेष जगहों पर जल्द शुरू किया जाएगा।
-धीरज गुप्ता, एई, एनएच बड़कोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed