{"_id":"5b52df9e4f1c1b6f668b4af1","slug":"yamunotri-highway-open-after-16-hours-in-dabarkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2018: 16 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे, लेकिन अभी भी जोखिम भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2018: 16 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे, लेकिन अभी भी जोखिम भरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे डबरकोट में आवाजाही के लिए खुला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को 16 घंटे बाद यमुनोत्री हाईवे डबरकोट में आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हालांकि बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने के बाद भी खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगस्त्यमुनि में पेट्रोल पंप के समीप कॉजवे टूटने से यातायात प्रभावित हुआ है। बताया कि मई माह में बारिश से गधेरे ने कॉजवे पर सड़क को अन्दर से खोखला बना दिया था। एनएच कर्मियों ने निरीक्षण भी किया था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने पर भी इसका संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
वहीं उत्तरकाशी के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार शाम को हुई बारिश से यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में अवरुद्ध होने से वहां दर्जनों तीर्थयात्री फंस गए थे। जिन्हें शनिवार की सुबह मार्ग खुलने के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से गंगोत्री हाईवे थिरांग एवं गंगनानी के पास भारी मलबा आने से करीब छह घंटे अवरुद्ध रहा, जबकि बृहस्पतिवार रात को भटवाड़ी टकनौर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे थिरांग एवं गंगनानी में भारी मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। बीआरओ के जवानों ने भारी मशक्कत कर शुक्रवार करीब 11 बजे यहां मलबा साफ कर यातायात बहाल किया।
फिलहाल गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु है, लेकिन बारिश के साथ उक्त संवेदनशील स्थानों पर मलबा आने से यातायात ठप होने का खतरा बना हुआ है।