फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri highway closed from 28 days, gangotri highway also closed

चारधाम यात्रा 2018: 28वें दिन भी बाधित रहा यमुनोत्री हाईवे, कई बार बंद हुआ ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे 

Fri, 17 Aug 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 17 Aug 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri highway closed from 28 days, gangotri highway also closed
highway

साल भर से नासूर बने ओजरी डबरकोट स्लाइड जोन के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 28वें दिन भी बाधित रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एनएच के कर्मचारियों ने मलबा साफ कर हाईवे पर यातायात बहाल किया था, लेकिन कुछ घंटों के भीतर ही दोबारा भूस्खलन होने से हाईवे एक बार फिर से बाधित हो गया। तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को मजबूरन तिर्खली-कुंसाला पैदल मार्ग से जोखिम भरी आवाजाही करनी पड़ रही है।

उधर, मनेरी सिलकुरा के पास भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हुआ। बीआरओ के जवानों ने आधा घंटे के भीतर मलबा साफ कर यहां यातायात बहाल कर लिया। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश के बाद जगह-जगह हुए भूस्खलन से जिले के पांच संपर्क मोटर मार्ग भी बाधित रहे।
विज्ञापन


इनमें तीन सड़कों को तो दोपहर तक सुचारु कर दिया गया, लेकिन बीते कई सप्ताह से अवरुद्ध पड़े खरादी-नगाणगांव तथा राजगढ़ी-सरनौल मोटर मार्ग पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त मार्गों में नदी से भारी कटान हुआ है, जिसे पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा जलस्तर कम होने के बाद ही दुरुस्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कई बार बंद हुआ ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे 
पुरानी चुंगी के पास बृहस्पतिवार को 31 घंटे बाद खुला ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को भी दिन में कई बार अवरुद्ध हुआ, जिससे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पहाड़ धंसने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे नरेंद्रनगर में पेयजल का संकट बना हुआ है। वाल्मीकि बस्ती और कलश क्वाटर में तो हफ्ते भर से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र के लोगों ने व्यवस्था में जल्द सुधार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed