फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri highway closed due to heavy rain

तेज बारिश से यमुनोत्री हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे

Mon, 15 May 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 15 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Yamunotri highway closed due to heavy rain
Demo Pic - फोटो : demo

पहाड़ में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। उत्तरकाशी जिले में यमुनाघाटी में भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे असनौल गाड़ के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बंद हो गया। इससे हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों यात्री वाहनों में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


प्रशासन ने यात्रियों के खाने-रहने की व्यवस्था कर दी है। वहीं, प्रशासन ने यमुनोत्री जाने वाले अन्य यात्रियों को बड़कोट में ही रोक दिया है। उधर, केदारनाथ में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। चमोली जिले में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले में यमुनाघाटी मेें दोपहर बाद झमाझम बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर असनौल गाड़ के पास पत्थर गिरने से हाईवे बाधित हो गया। यात्रियों की सूचना पर एनएच खंड के कर्मचारी जेसीबी के साथ पहुंचे, लेकिन देर शाम तक हाईवे नहीं खुल पाया था। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि हाईवे को बहाल करने का कार्य जारी है। डीएम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रास्ते में फंसे यात्रियों के खाने-रहने की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही अन्य लोगों को बड़कोट में ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, केदारनाथ में दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। श्रद्धालुओं को ओलों से बचने के लिए निकटवर्ती भवनों में शरण लेनी पड़ी। केदारपुरी में काफी देर तक कोहरा भी छाया रहा। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में भी बारिश और बर्फबारी से पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed