{"_id":"68a33270dd7793cfa907d64b","slug":"yamunotri-highway-130-meters-collapsed-near-jangalchatti-three-villages-including-dham-were-cut-off-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Highway: जंगलचट्टी के पास हाईवे का 130 मीटर हिस्सा धंसा, धाम सहित तीन गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Highway: जंगलचट्टी के पास हाईवे का 130 मीटर हिस्सा धंसा, धाम सहित तीन गांवों का संपर्क कटा
Mon, 18 Aug 2025 07:39 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:39 PM IST
सार
जंगलचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का करीब 130 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे यमुनोत्री धाम सहित बनास, खरसाली, नारायाणपुरी, जनाकीचट्टी, फूलचट्टी का तहसील परिसर से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री हाईवे का करीब 130 मीटर हिस्सा जंगलचट्टी के पास धंस गया है जिससे धाम सहित तीन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। वहीं हाईवे बंद होने से दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। एनएच के मजदूर हाईवे खोलने में जुटा है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जंगलचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का करीब 130 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे यमुनोत्री धाम सहित बनास, खरसाली, नारायाणपुरी, जनाकीचट्टी, फूलचट्टी का तहसील परिसर से संपर्क कट गया है। जंगलचट्टी के पास पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
लोगों ने एनएच से जल्द ही यमुनोत्री हाईवे खोलने की मांग की। वहीं एनएच के ईई मनोज रावत ने कहा कि बारिश से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। इससे मशीन ऑपरेटरों को हाईवे खोलने में दिक्कत हो रही है। मौका देखकर हाईवे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
धराली आपदा: रेस्क्यू के दौरान हर्षिल से करीब तीन किमी आगे मिला एक शव, सेना का जवान बताया जा रहा
Trending Videos