{"_id":"6a071dd17d08dab9fb0064f9","slug":"yamunotri-dham-rajasthan-pilgrims-dies-of-heart-attack-while-death-toll-reaches-six-so-far-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Dham: यमुनोत्री जाते समय राजस्थान के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, धाम में अब तक गई छह की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Dham: यमुनोत्री जाते समय राजस्थान के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, धाम में अब तक गई छह की जान
Fri, 15 May 2026 06:55 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 15 May 2026 06:55 PM IST
सार
तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इस दौरान जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाते समय राजस्थान के एक तीर्थ यात्री की जानकीचट्टी में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी कल्याण सिंह (71) पुत्र बापू सिंह, निवासी मुनीम मोहल्ला, चेचट कोटा राजस्थान, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के निकट उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
Uttarakhand Rainfall: टिहरी में भारी बारिश से तबाही; बिलौन्दी पुल के पास कई दुकानों में घुसा पानी और मलबा
विज्ञापन
साथ में मौजूद यात्रियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. अखिल राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीर्थ यात्री को अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बता दें कि इस यात्रा काल के दौरान यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर अब तक हार्ट अटैक से छह तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन