{"_id":"670a40c7df66e2bbd20b479a","slug":"yamunotri-dham-doors-will-be-closed-on-bhaiya-dooj-3rd-november-uttarkashi-news-in-hindi-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भैयादूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर परिसर में हुई बैठक में तिथि लग्न की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भैयादूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर परिसर में हुई बैठक में तिथि लग्न की घोषणा
Sat, 12 Oct 2024 03:48 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:48 PM IST
सार
खरशालीगांव में मां यमुना मंदिर परिसर में आयोजित पुरोहित समाज की बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम के कपाट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर बंद होंगे। तीन नवंबर को मकर लग्न अनुराधा नक्षत्र सौभाग्य योग के अवसर पर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बढ़ा दिए जाएंगे। पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि आज कपाट बंद को लेकर खरशालीगांव में मां यमुना मंदिर परिसर में आयोजित पुरोहित समाज की बैठक उक्त तिथि लग्न की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रामनगर क्षेत्र में एक और टाइगर सफारी जोन खोलने की तैयारी, बाघ के दीदार के लिए अब नया विकल्प
विज्ञापन
अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद के दिन सुबह खरशालीगांव से मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम जाएंगे। 12 बजकर 5 मिनट पर कपाट बंद होंगे। इस मौके पर पुरुषोत्तम उनियाल के साथ ही सुरेश उनियाल,अजबीन पंवार प्यारे लाल उनियाल, धनश्याम उनियाल,संदीप उनियाल, विजय, संजीव, अरुण उनियाल, आदि मौजूद थे।