{"_id":"5caeef24bdec22144c193cc7","slug":"yamunotri-dham-door-will-open-on-7th-may-for-chardham-yatra-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया के दिन 7 मई को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया के दिन 7 मई को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
Thu, 11 Apr 2019 01:10 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम
- फोटो : अमर उजाला
7 मई को अक्षय तृतीया के दिन विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट सवा एक बजे रोहिणी नक्षत्र में तीर्थयात्रियों के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 11.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले छह मई को तय मुहूर्त 12.35 बजे गंगा जी की डोली यात्रा अपनी शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में किया जाएगा और अगले दिन तय मुहूर्त पर गंगोत्री पहुंचकर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट के बाद यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से खोले जाएंगे।