फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yamunotri dham door closed for winters 2018

केदारनाथ धाम के बाद भैयादूज पर बंद हुए चारधाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री मंदिर के कपाट

Sat, 10 Nov 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Sat, 10 Nov 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
yamunotri dham door closed for winters 2018
yamunotri

भैया दूज के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मां यमुना के चचेरे भाई शनि महाराज (समेश्वर देवता) उन्हें यमुनोत्री से विदा कराकर अपने गांव खरसाली ले आए। पहली बार खरसाली में मां यमुना अपने स्वयं के मंदिर में विराजमान हुईं। अब शीतकाल में तीर्थ पुरोहितों के गांव खरसाली (खुशीमठ) में ही मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना की जाएगी। 

विज्ञापन


यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार से ही यमुनोत्री और खरसाली गांव में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह नौ बजे मां यमुना के भाई शनि महाराज की डोली खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान यमुनोत्री में मां यमुना की विशेष पूजा-अर्चना हुई। दोपहर 12.15 बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति का शृंगार कर उन्हें मंदिर से बाहर लाया गया। इस दौरान समूचा धाम मां यमुना के जयकारों से गूंज उठा। दोपहर 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की डोली को समेश्वर देवता की डोली के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन


यमुनोत्री से खरसाली तक छह किमी पैदल मार्ग के बीच डोली यात्रा राम मंदिर में विश्राम के लिए रुकी। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे डोली यात्रा तीर्थ पुरोहितों के गांव खरसाली पहुंची। यहां ग्रामीणों ने मां यमुना का भव्य स्वागत किया। मां यमुना की उत्सव मूर्ति को विधि विधान के साथ खरसाली में नवनिर्मित यमुनोत्री के प्रतिकृति मंदिर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, एसडीएम अनुराग आर्य, एसओ विनोद थपलियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल, उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, पुजारी पुरुषोत्तम उनियाल, बागेश्वर उनियाल, मनमोहन, पवन प्रकाश, प्रदीप उनियाल, नारायणपुरी के प्रधान चैन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा में ध्वस्त व्यवस्थाओं से हुई दिक्कत 

yamunotri dham door closed for winters 2018
मंदिर को जोड़ने वाली आसीसी पुलिया यमुना के उफान में बह गई - फोटो : amar ujala

बीते जुलाई में यमुना नदी में आए उफान में ध्वस्त स्नान घाट, गर्म कुंड एवं यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल का अभी तक पुनर्निर्माण नहीं होने के कारण कपाट बंद होने के मौके पर धाम में अव्यवस्थाएं हावी रहीं।

ओजरी गांव की राजराजेश्वरी देवी, खरसाली के समेश्वर देवता समेत विभिन्न स्थानों से आयी देव डोलियों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं को जोखिम के साथ यमुना में डुबकी लगानी पड़ी। भैया दूज के पावन पर्व पर यमुना में डुबकी लगाने से यम यातना से मुक्ति मिलती है। इस बार यमुना जी की डोली यात्रा को हनुमान मंदिर के कालिंदी धर्मशाला होते हुए इस पार लाना पड़ा। इस संकरे रास्ते में डोली यात्रा निकालने में खासी दिक्कतें हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed