फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham Boulder fell on Jankichatti pedestrian path due to rain one pilgrim died three injured

Yamunotri Dham: जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर भूस्खलन, बोल्डर और मलबे की चपेट में आकर एक यात्री की मौत, तीन घायल

Wed, 05 Jun 2024 07:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

दोपहर बाद जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं का जत्था जा रहा था। इसी दौरान जानकीचट्टी पुलिस चौकी के आगे चट्टान से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए।

विज्ञापन
Yamunotri Dham Boulder fell on Jankichatti pedestrian path due to rain one pilgrim died three injured
यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पुलिस चौकी के पास बारिश के बाद चट्टानी मलबा और बोल्डर गिर गए। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से दो सफाई कर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं, एक महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई। उधर, जानकीचट्टी चौकी प्रभारी रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि लगातार बारिश के चलते जानकीचट्टी में श्रद्धालुओं को फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से रोका गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं का जत्था जा रहा था। इसी दौरान जानकीचट्टी पुलिस चौकी के आगे चट्टान से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। उसकी चपेट में आने से महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु दिपाली संदीप गावड़े(33) की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: मसूरी समेत पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश शुरू, आंधी तूफान में कई घरों की छतें उड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य श्रद्धालु संतोष वाणमोरे सहित दो सफाई कर्मी सुखदेव, पिंटू घायल हुए। पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। स्वस्थ केंद्र जानकीचट्टी के डाक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया घायलों का प्राथमिक उपचार कर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed