फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamuna water reached the tank at Radha Bhavan in Mussoorie late night Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: देर रात मसूरी के राधा भवन स्थित टैंक में पहुंचा यमुना का पानी, टीम को मिली पहली कामयाबी

Wed, 07 Jun 2023 11:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Jun 2023 11:24 AM IST
सार

पिछले चार दिन से बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना से मसूरी पानी पहुंचाने के लिए पेयजल निगम के इंजीनियरों ने मसूरी से यमुना के बीच में डेरा डाला हुआ है। पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक मंडल) प्रवीन कुमार राय ने बताया कि राधा भवन स्थित टैंक तक पहुंचने वाला पानी हल्का मटमैला था। उन्होंने बताया कि देर रात पानी पूरी तरह साफ होने के बाद मसूरी के टैंक में भर दिया गया है।

विज्ञापन
Yamuna water reached the tank at Radha Bhavan in Mussoorie late night Uttarakhand news in hindi
मसूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की सबसे लंबी और ऊंची यमुना से मसूरी पेयजल योजना का पानी देर रात मसूरी के राधा भवन स्थित टैंक में भर दिया गया। इससे पहले सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी के निर्देशों पर पानी के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आते ही बुधवार को पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक मंडल) प्रवीन कुमार राय ने बताया कि यमुना स्थित इंटेक वेल 11 घंटे, मुख्य पंपिंग स्टेशन 17 घंटे, इंटिग्रेटेड पंपिंग स्टेशन-1 13 घंटे और इंटिग्रेटेड पंपिंग स्टेशन-2 को लगातार साढ़े आठ घंटे चलाया गया है। उन्होंने बताया कि आईपीएस-1 का पानी दिन में पूरी तरह से साफ हो चुका था।

विज्ञापन


आईपीएस-2 का पानी भी काफी हद तक साफ था लेकिन राधा भवन स्थित टैंक तक पहुंचने वाला पानी हल्का मटमैला था। उन्होंने बताया कि देर रात पानी पूरी तरह साफ होने के बाद मसूरी के टैंक में भर दिया गया है। इस बीच सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी ने एमडी उदयराज सिंह को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति शुरू करने से पहले सभी जगहों के पानी के नमूने जांच के लिए भेजे जाएं। लिहाजा, सैंपल जांच को भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को सुबह तक आ जाएगी। रिपोर्ट आते ही मसूरीवासियों को रोजाना दो से चार एमएलडी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। एमडी उदयराज सिंह ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट से संतुष्ट होने के बाद ही आपूर्ति करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: धामी सरकार में दायित्वों की फर्जी सूची वायरल, भाजपा ने बताया भ्रामक और तथ्यहीन

चार दिन से निगम के इंजीनियरों ने डाला डेरा

पिछले चार दिन से बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना से मसूरी पानी पहुंचाने के लिए पेयजल निगम के इंजीनियरों ने मसूरी से यमुना के बीच में डेरा डाला हुआ है। सभी पंपिंग स्टेशन पर इंजीनियर दिन-रात ड्यूटी करके पंप चलाते हुए रोजाना की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed