फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamuna 29 cm away from the danger mark

Dehradun News: खतरे के निशान से 29 सेमी दूर यमुना, एक मोटर मार्ग बंद

Mon, 28 Jul 2025 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Yamuna 29 cm away from the danger mark

विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर क्षेत्र की प्रमुख नदियों पर दिखाई दे रहा है। यमुना का प्रवाह एक बार फिर तेज हुआ है। वहीं, टोंस में भी पानी की मात्रा बढ़ी है। उधर, पहाड़ से मलबा गिरने के कारण पीएमजीएसवाई कालसी का मेघाटू-कूल्हा-शेडिया मोटर मार्ग दो स्थानों पर बंद रहा।




रविवार को यमुना खतरे का स्तर 455.37 से 29 सेमी कम 455.06 मीटर पर बही। डाकपत्थर बैराज से यमुना में 618.66 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, टोंस के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। नदी में खतरे के निशान 644.75 से कम 643.80 मीटर जलस्तर रहा। इच्छाड़ी डेम से नदी में 384.23 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज किया गया। उधर, बार-बार हो रही बारिश के कारण जौनसार बावर के मोटर मार्गों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है। रविवार को पीएमजीएसवाई कालसी का मेघाटू-कूल्हा-शेडिया मोटर मार्ग दो स्थानों पर बंद रहा। लोक निर्माण विभाग के आपदा नोडल अधिकारी आदित्य ठाकुर ने बताया कि शीघ्र मलबा हटाकर यातायात को सुचारु करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed