फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamraj And Hanuman Aware Public to wear helmet in Haridwar

वाहन चलाते वक्त जब अचानक सामने आ गए 'यमराज', लोगों को तब याद आया हेलमेट

Thu, 30 Jan 2020 11:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jan 2020 11:44 AM IST
सार

  •  यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कर रही प्रयोग 

विज्ञापन
Yamraj And Hanuman Aware Public to wear helmet in Haridwar
हेलमेट को लेकर जागरुक करते यमराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहन चलाते वक्त जब अचानक यमराज सामने आए तब लोगों को हेलमेट याद आया। हरिद्वार शहर में पटरी पर लाने के लिए पुलिस की ओर से किए गए प्रयासों के बीच नए प्रयोग किए जा रहे हैं। बुधवार को भी पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए प्रयोग किया।

विज्ञापन


दोपहर में भीमगोड़ा बैरियर के पास लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए पुलिस ने हनुमान और यमराज के पात्रों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को हनुमान के पात्र द्वारा आशीर्वाद देकर प्रोत्साहित किया गया। दूसरी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को यमराज के पात्र द्वारा दुर्घटना का भय दिखाकर चेतावनी दी गई। 

विज्ञापन

यातायात के बढ़ते दबाव और जाम की समस्या से आम लोगों के साथ पुलिस महकमा लगातार जूझ रहा है। सड़कों पर चेकिंग, चालान आदि तमाम तरीकों के बावजूद यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।

पुलिस के तमाम दबाव के बाद भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि कलाकारों की मदद से चलाए गए इस अभियान के जरिये लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed