फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   X-ray will be easy with digital radiography and breast cancer will be detected by mammography

Dehradun News: डिजिटल रेडियोग्राफी से एक्सरे होगा आसान और मैमोग्राफी से पता चलेगा ब्रेस्ट कैंसर

Fri, 14 Jul 2023 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
X-ray will be easy with digital radiography and breast cancer will be detected by mammography
दून अस्पताल में मरीजों के लिए नई सुविधाएं शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अस्पताल में बनी उत्तराखंड की पहली कैथ लैब, आईसीयू, डिजिटल मैमोग्राफी और रेडियोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

डिजिटल मैमोग्राफी मशीन से ब्रेस्ट कैंसर का तुरंत पता लगाया जा सकेगा, जबकि डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन से एक्सरे में आसानी रहेगी। इसके साथ ही अस्पताल की कैथ लैब में हार्ट सर्जरी हो सकेगी और आईसीयू के लिए बेड की कमी नहीं होगी। इससे मरीजों को निजी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि अस्पताल में कैथ लैब और आईसीयू शुरू करने के लिए अमर उजाला की ओर से लगातार खबरें प्रकाशित की गईं। जिस पर शासन ने संज्ञान लेकर आईसीयू और कैथ लैब शुरू किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, एमएस डॉ. युसुफ रिजवी, डिप्टी एमएस डॉ. धरंजय डोभाल, असिस्टेंट नर्सिंग ऑफिसर दीपशिखा सिंह और सरिता सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैथ लैब में हो सकेंगी ये सर्जरी
दून अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में पहले तल पर बनी कैथ लैब का एक सप्ताह तक ट्रायल चला। अब कैथ लैब शुरू होने के बाद एंजियोप्लास्टी की सुविधा, बच्चों में दिल के छेद ठीक करना, वॉल्व में सिकुड़न, हार्ट की नस में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी भी हो सकेगी। इसमें छह करोड़ 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

आईसीयू के लिए रेफर नहीं होंगे मरीज
इमरजेंसी के तीसरे तल पर बने आईसीयू वार्ड में मेडिसिन आईसीयू, क्रिटिकल केयर आईसीयू, सर्जिकल आईसीयू, गायनी आईसीयू और बर्न आईसीयू बना है। सभी वार्डों में आईसीयू बेड मिलाकर कुल 48 बेड हैं। बर्न यूनिट के अलावा अन्य बेड शुरू कर दिए जाएंगे। इसके निर्माण में 12 करोड़ 29 लाख 42 हजार रुपये का खर्च आया है।

डिजिटल रेडियोग्राफी में जल्दी होगा एक्सरे
एक करोड़ 88 लाख रुपये से लगाई गई डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन में एक्सरे करने के लिए प्लेट को कई बार उपयोग किया जा सकता है। इससे खींचा गया एक्सरे सीधे कंप्यूटर पर आ जाता है। इससे समय की बचत होती है। इस मशीन से निकले एक्सरे में छोटी से छोटी बीमारी भी पकड़ में आ सकेंगी। इस मशीन को इमरजेंसी में भूतल पर लगाया गया है।


मैमोग्राफी में एक सेमी से कम गांठ भी पता चलेगी
एक करोड़ 18 लाख रुपये से लगी डिजिटल मैमोग्राफी मशीन से ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती अवस्था का पता चल सकेगा। ब्रेस्ट में अगर एक सेंटीमीटर से कम की भी गांठ है तो उसका भी पता किया जा सकेगा। यह मशीन को पुरानी बिल्डिंग में एमआरआई विभाग के पहले तल पर लगी है।
इतना खर्च लगेगा
डिजिटल मैमोग्राफी 354 रुपये
डिजिटल रेडियोग्राफी 133 रुपये
आईसीयू 1694 रुपये
कैथ लैब में हार्ट सर्जरी के रेट अभी तय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed