{"_id":"59ad189c4f1c1b17278b5123","slug":"wrong-lift-in-dehradun-tehsil-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मंजिल पर है तहसील, लेकिन सीधे पांचवे फ्लोर पर पहुंचा रही लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मंजिल पर है तहसील, लेकिन सीधे पांचवे फ्लोर पर पहुंचा रही लिफ्ट
शिवानी चौहान/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों को सीढ़ियों पर ही कसरत करनी पड़ रही है
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित तहसील कार्यालय में जाने को लगी लिफ्ट ठीक तो हो गई लेकिन यह तहसील के फ्लोर पर नहीं रुकती है।
विज्ञापन
लिफ्ट में जाने वालों को सीधे पांचवीं मंजिल पर पहुंचा रही है। इस वजह से हर दिन तहसील आने वाले सैकड़ों लोगों को सीढ़ियों पर ही कसरत करनी पड़ रही है। लिफ्ट में यह खराबी, उसे सुधारते वक्त हो गई।
वसंत विहार निवासी बुजुर्ग केवल आनंद तहसील में किसी काम से गए। वह दिव्यांग हैं। सीढ़ियां चढ़ने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने दूसरी मंजिल पर मौजूद तहसील कार्यालय तक पहुंचने की आस में दो नंबर का बटन न होने पर पांच नंबर का बटन दबा दिया। लिफ्ट चल पड़ी, लेकिन सीधी पांचवीं मंजिल पर जाकर रुक ी। उन्होंने शून्य का बटन दबाया तो लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गई।
विज्ञापन
परेशान होकर वे घर लौट गए। वहीं, प्रेमनगर के कांतालाल ने बताया कि लिफ्ट में जीरो, चार और पांच के अंक हैं। उन्हें लिफ्ट ने पांचवीं मंजिल पर पहुंचा दिया। उन्होंने चार नंबर दबाया, लेकिन लिफ्ट नहीं चली। मजबूरी में उन्होंने शून्य दबाया तो लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर आ गई।
विज्ञापन
हालात यह हो गए हैं कि अब लिफ्ट के बाहर गार्ड बैठाया गया है जो कि पहले फ्लोर के बारे में पूछता है। अगर कोई पांचवें फ्लोर पर जाने वाला आता है तो ही उसे भीतर जाने दिया जाता है। लिफ्ट ठीक करने के नाम पर की गई इस बड़ी खराबी से रोजाना कई लोग परेशान हो रहे हैं।
लिफ्ट कई माह से खराब थी, जिसे ठीक कराया गया है। इसमें फ्लोर को लेकर तकनीकी खराबी की जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो इसे दिखवाकर ठीक कराया जाएगा।
- मुकेश चंद्र रमोला, तहसीलदार