फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Worship for world peace and prosperity of people by offering special worship

विशेष पूजा अर्चना कर की विश्व शांति और लोगों की समृद्धि की कामना

Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Worship for world peace and prosperity of people by offering special worship
गौतम बुद्ध की जयंती के मौके पर लोगों ने मंदिरों, घरों में विशेष पूजा अर्चना कर विश्व शांति व प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को विभिन्न संगठनों की ओर से शहर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा न सिर्फ बौद्ध धर्म पर आस्था रखने वालों का प्रमुख पर्व है, बल्कि हिंदू धर्म के लोगों ने भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज और ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा अत्यंत प्रासंगिक है। उनका जीवन पीड़ा को कम करने और समाज से अन्याय को दूर करने के लिए समर्पित था। उनकी करुणा भावना ने उन्हें लाखों लोगों तक पहुंचाया। बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर विश्व शांति व लोगों की समृद्धि की कामना की गई। वहीं आंबेडकर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुद्धा चौक स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विशेष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश को हमें आमजन तक पहुंचना चाहिए। भगवान बुद्ध ने बिना अन्न जल ग्रहण किए करीब छह साल तक तपस्या की। भगवान बुद्ध ने कहा था कि शांति अंदर से आती है, इसे बाहर मत खोजो। इस मौके पर विशाल गुप्ता, भाग सिंह नेगी, विपिन खंडूरी, गिरिशानंद, अशोक राठौर, नंदी आर्य, कमला रावत, मंजू चौहान, मनोज सिंघल, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में चारधाम से लाए पवित्र जल से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक किया गया। महिला भजन मंडली के भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर आचार्य बिपिन जोशी, आचार्य कुलदीप कुकरेती, राम सिंह बिष्ट, खुशहाल बिष्ट, कौशल्या जोशी, हेमंत जोशी, राधा बिष्ट, पूनम बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर में किया गायत्री हवन
बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र बड़ोवाला आरकेड़िया ग्रांट की ओर से घर-घर में गायत्री हवन पूजन का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने लोगों के घर-घर जाकर लोगों को हवन पद्धति के बारे में सिखाया एवं खुद जाकर हवन संपन्न कराया। इस मौके पर जय राम, ऊषा किरन नेगी, राधा चौधरी, सतेश्वरी रावत, बीना ठाकरे आदि मौजूद रहे। वहीं, मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन की ओर से बुद्धा चौक में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विश्व शांति की प्रार्थना की। संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि हम सभी को भगवान बुद्ध के संदेश पर अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, गीता वर्मा, एसपी सिंह, घनश्याम वर्मा, ऋषिका जैन, रिद्धि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed