फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   world bank gave debt to uttarakhand

वर्ल्ड बैंक ने दिया उत्तराखंड को तोहफा

Sat, 31 May 2014 07:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून, नई दिल्ली
अमर उजाला, देहरादून, नई दिल्ली Updated Sat, 31 May 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
world bank gave debt to uttarakhand

उत्तराखंड मे जल संरक्षण और स्वच्छता से संबंधी दो अलग-अलग परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक ने लगभग 14.52 करोड़ डॉलर का कर्ज दिए जाने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव निलय मिताश और विश्व बैंक की ओर से कार्यकारी निदेशक माइकल हेनी ने इस आशय के समझौतों को मंजूरी दी।
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्य सचिव एमएच खान और वाटरशेड प्रबंध निदेशालय के प्रमुख परियोजना निदेशक ने भी इस आशय के परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए।

वाटरशेड परियोजना के‌ ल‌िए 12.12 करोड़ डॉलर

world bank gave debt to uttarakhand

इस समझौते के तहत विश्व बैंक उत्तराखंड में विकेंद्रीकृत वाटरशेड विकास परियोजना के लिए 12.12 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा।

उत्तराखंड में इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों व स्थानीय लोगों के चयनित माइक्रो वाटरशेड और बारिश के पानी का कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल बढ़ाना है।

इस परियोजना को सितंबर 2021 मे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्रामीण जलापूर्त‌ि के ल‌िए 2.4 करोड़ डॉलर

world bank gave debt to uttarakhand

इस योजना में सामाजिक भागीदारों और वाटरशेड हिस्सेदारी, वाटरशेड ट्रीटमेंट वर्षा जल से क्षेत्र विकास, रोजगार के अवसरों को बढ़ाना और जानकारी प्रबंधन को बढ़ावा देना शामिल है।

इसी प्रकार एक अन्य समझौते के तहत विश्व बैंक राज्य में ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता परियोजना के लिए 2.4 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है।

इस परियोजना के लिए राज्य सरकार की ओर से पेयजल और स्वच्छता विभाग की अपर सचिव सौजन्या ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन

प्राथमिकता में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य

world bank gave debt to uttarakhand

इन परियोजनाओं का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में आपदा से प्रभावित हुए क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त योजनाओं की सेवाओं को बहाल करने और ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता को प्रभावी रूप से उन्नत बनाना है।

इस परियोजना को 30 जून, 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed