{"_id":"66f852e4d608900f960d6da7","slug":"workers-of-uttarakhand-three-tier-panchayat-organization-dehradun-news-c-5-1-drn1030-513098-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पंचायत संगठन के कार्यकर्ताओं का सीएम आवास कूच, बैरिकेडिंग लगाकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पंचायत संगठन के कार्यकर्ताओं का सीएम आवास कूच, बैरिकेडिंग लगाकर रोका
विज्ञापन
Iपरेड ग्राउंड से निकले और सचिवालय चौक पर सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजीI
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम आवास के लिए कूच किया। सचिवालय चौक पर पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।
शनिवार को उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के कार्यकर्ता करीब 12.10 बजे परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। वहां से संगठन संयोजक भगवान सिंह के नेतृत्व में एक राज्य एक चुनाव, पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने के नारों के साथ सीएम आवास कूच करने लगे। पुलिस ने उन्हें सचिवालय चौक पर ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिस पर प्रदर्शनकारी नाराज होकर सड़क पर ही बैठ गए।
जिला पंचायत सदस्य संगठन के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह रावत ने कहा कि सरकार पंचायत प्रतिनिधि के साथ बुरा बर्ताव कर रही है। लंबे से मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संबल ने कहा कि राज्य में एक साथ पंचायत चुनाव कराए जाएं। पंचायतों को कार्यकाल दो वर्ष बढ़ा जाए। सरिता नेगी, मीनू छेत्री और रघुवीर सजवाण ने भी विचार रखे। इस दौरान भारी संख्या में पंचायत संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Iप्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम की नहीं हुई वार्ताI
करीब डेढ़ बजे सीएम आवास से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों को बुलावा आया तो माहौल कुछ शांत दिखा। 13 सदस्य प्रतिनिधि मंडल सीएम आवास पर वार्ता के लिए पहुंचा लेकिन सीएम के गैरमौजूद रहने पर प्रतिनिधि मंडल नाराज हो गया। प्रतिनिधि मंडल सीएम से वीसी कराने की बात पर अड़ गया, लेकिन मांग का समाधान न होते देख प्रतिनिधि मंडल प्रदर्शन स्थल पर लौट आया।