फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Worker dies in a pickup accident in Barhwala

Dehradun News: बाढ़वाला में पिकअप की टक्कर से श्रमिक की मौत

Wed, 23 Jul 2025 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Worker dies in a pickup accident in Barhwala
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़वाला में तेज रफ्तार पिकअप ने एक श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के डुमेट निवासी भजन उर्फ भोपल (54) की मौत हो गई। भजन घर से काम पर जाने के लिए निकला था। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे बाढ़वाला में शिव मंदिर के पास पिकअप के एक व्यक्ति को टक्कर मारने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक कभी फेरी तो कभी मजदूरी का कार्य करता था। घटना के समय भी वह यमुना पुल से पैदल आरा मशीन की ओर काम की तलाश के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। मृतक के परिवार से तहरीर प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिकअप की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed