फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Work of laying drinking water line started in Chiranjipur-Dandipur

लोगों की प्यास बुझाने के लिए पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू

Thu, 25 Aug 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Work of laying drinking water line started in Chiranjipur-Dandipur
नगर पालिका विकासनगर क्षेत्र से सटे ग्राम पंचायत नवाबगढ़ के चिंरजीपुर-डांडीपुर में जल संस्थान ने पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। तेजी से लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद पानी की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ग्रामवासियों की समस्या को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसके बाद विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बतादें कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान टैंकरों से आपूर्ति की बात कर रहा है, लेकिन लोग इसे नाकाफी बता रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पेशा लोगों को उठानी पड़ रही है। उनके पास इतना समय नहीं है कि वे पानी भरने के लिए टैंकरों का इंतजार कर सकें।
विज्ञापन

ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरमेंट के अध्यक्ष भास्कर चुग ने कहा कि बीते 18 अगस्त से घरों में एक बूंद पानी नहीं आया है। ग्राम सभा नवाबगढ़ की ग्राम प्रधान शबाना मलिक, समाजसेवी जाबिर मलिक, जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है। जल संस्थान के एसडीओ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि घरों के नीचे से गुजर रही लाइन चोक है, जिसे ठीक करना संभव नहीं है। ऐसे में समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस लाइन से घरों के कनेक्शन जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed